मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत
परबत्ता (खगड़िया)।स्थित मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत यूथ एवं इको क्लब के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर दर्जनों फूल और तुलसी के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि यह अभियान सिर्फ पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी मां के प्रति सम्मान और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान ने बताया कि विद्यालय परिसर में जल्द ही पोषण वाटिका लगाई जाएगी और लगाए गए पौधों के पास छात्रों व शिक्षकों के नाम की तख्ती भी लगाई जाएगी। वहीं शिक्षक निरंजन कुमार ने मां और धरती मां को समान बताते हुए सभी से इस मानसून में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।इस अवसर पर शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, निरंजन कुमार, मीनाक्षी कुमारी के साथ-साथ छात्र उत्कर्ष कुमार, सार्थक, आयुष, दिलखुश, कुमरेन्द्र, साक्षी, अंजली, महक, शिवानी, राजनंदनी, सोनम, निक्की और आराधना सहित कई बच्चे उपस्थित थे।