Gallery Image

सलौना स्टेशन रेक पॉइंट पर 5 साल बाद फिर शुरू हुई मक्का लोडिंग,

किसानों और व्यवसायियों में खुशी, 20 बोगी मक्का की हुई लोडिंग

रिपोर्ट चंद्रकिशोर पासवान

बखरी बेगूसराय। सलौना स्टेशन रेक पॉइंट पर गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मक्का लोडिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। करीब पांच वर्षों के बाद पुनः सलौना स्टेशन से मक्का रेक लोडिंग शुरू होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया।
जानकारी के अनुसार, पहले दिन रेक पॉइंट से 20 बोगी मक्का की लोडिंग की गई। इस अवसर पर व्यवसायी मनोज चौधरी ने बताया कि सलौना स्टेशन पर खगड़िया साइड से पहुंच मार्ग नहीं रहने के कारण व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पहुंच मार्ग का निर्माण कर दिया जाए तो यहां प्रतिदिन मक्का लोडिंग का कार्य किया जा सकता है, जिससे किसानों और व्यापारियों दोनों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेक लोडिंग शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद जगी है। साथ ही परिवहन खर्च में कमी आने से किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।
मक्का लोडिंग शुरू होने पर स्थानीय किसानों और व्यवसायियों में उत्साह देखा गया। मौके पर मोटिया मजदूर संघ के सचिव सह सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, भाजपा नेता राम शंकर पासवान, प्रो. राजकिशोर चौधरी, भोला चौधरी, कैलाश शर्मा, राजेश अग्रवाल, अधिवक्ता गौरव कुमार, विनीत कुमार, अमित कुमार, रामदयाल केशरी, कुंज गौरव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।